फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cheat by laughing low on interest

कम ब्याज पर लोन का झांसा देकर ठगी

Mon, 03 Apr 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा में सस्ती दर पर लोन का झांसा देकर दो ठगों ने गांव पुट्ठा में महिलाओं से 72 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने महिलाओं का रुपये वाला लिफाफा बदलकर कागज के टुकड़ों वाला लिफाफा पकड़ा दिया और चंपत हो गए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव पुट्ठा में रविवार को बाइक पर दो व्यक्ति आए। एक ने अपना नाम ब्रजमोहन शर्मा बताया।  उन्होंने गांव की महिलाओं को एकत्र कर बताया कि वे एक योजना में रोजगार के लिए 40 हजार का लोन दे रहे हैं। इस रकम पर ब्याज पर बहुत कम लगेगा और किश्त भी आसान होगी।
विज्ञापन


40 हजार लोन लेने के लिए उन्होंने हर महिला से 25-25 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जमा रकम वह अभी महिलाओं को बांटकर जाएंगे। बाकी रकम बिजनौर स्थित कार्यालय से दी जाएगी। कुसुम, सुमन, संतोष, प्रभा, राजो, मायावती, हेमलता, इमराना, शमीमा, मिर्जा आदि महिलाएं झांसे में आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आपस में 72 हजार रुपये इकट्ठे कर दोनों को दिए। एक ठग ने रुपये लिफाफे में रखकर बैग में रखे और वैसा ही लिफाफा महिलाओं को बैग से निकालकर दिया। ठग लिफाफे में रुपये बताकर आपस में बांटने की कहकर चले गए। महिलाओं ने लिफाफा     खोला तो उसमे कागज के टुकड़े मिले। ठगी की शिकार महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed