{"_id":"0c60f5a136d020c1760502644602cd6b","slug":"caught-in-death-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के मुंह में फंसे मासूम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के मुंह में फंसे मासूम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शिवाला कलां थाने के गांव रुस्तमपुर ढाकी में एक परिवार के बच्चों ने परिजनों की गैर मौजूदगी में आतिशबाजी के लिए लाकर रखे गए पोटाश और गंधक को पीसकर आतिशबाजी का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पीसते समय हुए जबर्दस्त विस्फोट से चार चचेरे भाई बहनों समेत पांच मासूम बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें बिजनौर जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया।
पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई थी।
ग्रामीणों के मुताबिक शिवाला कला थाने के गांव रूस्तमपुर ढाकी निवासी शीशपाल नामक व्यक्ति ने दीपावली पर आतिशबाजी के लिए अपने घर में गंधक और पोटाश लाकर रखा हुआ था। गंधक और पोटाश को पीसकर उसे एक हथौड़ी में भरकर धमाका करते हैं।
रविवार शाम को शीशपाल और उसका भाई करन दोनों जंगल में चले गए। उनके जंगल में चले जाने के बाद मौका पाकर शीशपाल का सात साल का बेटा दीपांशु और उसके विवेक ने आतिशबाजी करने के लिए के घर से गंधक पोटाश के टुकड़े उठाए और घर के बाहर सड़क पर जाकर उन्हें पत्थर से घिसने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच करन की नौ साल की पुत्री नेहा, सात साल का पुत्र कार्तिक और पड़ोसी जयपाल की पुत्री आंचल भी वहां आकर खड़ी हो गई। इसी दौरान पोटाश और गंधक में जोरदार विस्फोट हो गया। पोटाश, गंधक से उठी आग की लपटों से सभी बच्चे बुरी तरह झुलस गए।
उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने झुलसे हुए बच्चों को जिला अस्पताल लेकर दौड़े।
सूचना मिलने पर उनके परिजन भी पहुंच गए। जिला अस्पताल जाने पर उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।