फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught fireworks factory

अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़ी

Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Caught fireworks factory
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देती पुलिस।  - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बढ़ापुर पुलिस ने गांव हरवंशवाला में आटा चक्की के पास स्पेलर के लिए बने कमरे में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री से दो बंदूक, दो तमंचे, अधबनी बंदूक और तमंचों के अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक बढ़ापुर थानाक्षेत्र के जंगल में गांव गोपीवाला निवासी मोहम्मद अजरुद्दीन की गांव हरवंशवाला के जंगल में आटा चक्की के साथ स्पेलर के लिए बने कमरे में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टी चल रही थी। बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कमरे पर छापा मारकर गांव गोपीवाला निवासी मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद तासीम, धामपुर क्षेत्र के गांव नंगली लाड़न निवासी सुरेश शर्मा को फैक्ट्री बनाने के आरोप में दबोचा है। फैक्ट्री से दो 12 बोर की बंदूक, दो 315 बोर के तमंचे, एक अधबनी बंदूक, अधबने तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

फैक्टी चोरी छिपे एक माह से ज्यादा समय से चल रही थी। अजहरुद्दीन फैक्ट्री चलाने वाले गैंग का सरगना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed