{"_id":"5883a91e4f1c1b116eefe23e","slug":"cattle-raiding-houses-of-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारियों के घरों पर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारियों के घरों पर दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में दस दिन पूर्व कैंटर से भूखे बैल बरामद करने के मामले में पुलिस ने कई घरों में छापामार कार्रवाई है। पुलिस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। कई लोगों ने थाने पहुंचकर बेगुनाह के घरों पर दबिश देने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
दस दिन पूर्व पुलिस ने मोहल्ला ईदगाह के पास पुलिस ने कैंटर को रोककर तलाशी ली थी। कैंटर से पुलिस ने 13 बैल बरामद किए थे। मौके से एक डिजायर व एक बाइक बरामद की थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। सभी बैलों को गौशाला भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने बीती रात कस्बा, ईदगाह व नेजो सराय में कई स्थानों पर छापे मारे। छापामार कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों के अंदर कैद हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कई लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है। पुलिस पर बेगुनाह लोगों को परेशान करने का आरोप भी लगाया। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।