फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cashier robbed of cash and bank keys

कैशियर से नगदी और बैंक की चाबियां लूटी

Thu, 08 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 08 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
मंडावर/चंदक। बदमाशों ने पीएनबी के किरतपुर शाखा के कैशियर से मारपीट कर नगदी और बैंक की चाबियां लूट ली। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


गांव गंजालपुर निवासी अभिलाष कुमार किरतपुर स्थित पीएनबी की शाखा में कैशियर हैं। मंगलवार रात वे बैंक बंद होने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। मंडावर-दयालवाला मार्ग पर गांव देवीदासवाला के पास पीछे से बाइक पर आए व्यक्ति ने अभिलाष को रुकने के लिए कहा।

जैसे ही उसने बाइक रोकी, पीछे से किसी अन्य व्यक्ति ने उसके सिर पर किसी भारी  चीज से प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बदमाशों ने उससे मारपीट करते हुए जेब से 800 रुपये की नगदी व बाइक की चाबियां लूट ली। कुछ देर बाद होश में आने पर अभिलाष ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं, गांव हुसैनपुर निवासी ऋषिपाल सिंह दयालवाला स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। रात एक बजे वे फसलों की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल चलाने जा रहे थे। रास्ते में उनको अभिलाष से लूटा गया छोटा काला बैग और चाबियां पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को स्कूल में जाकर बैग व चाबियों के बारे में बताया। पता चलने पर पुलिस ने चाबियां व बैग थाने मंगवाकर अभिलाष को दे दिया। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। मंडावर एसओ सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed