{"_id":"5873d8d44f1c1ba16bba8262","slug":"bsp-mla-arrested-four-pro","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक के चार समर्थक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा विधायक के चार समर्थक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने बसपा विधायक मोहम्मद गाजी के चार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को एसओ देवपाल सिंह ने बताया कि बसपा विधायक के समर्थक मोहल्ला अफगनान निवासी शारिक, मोहल्ला अचारजान निवासी राकेश रूहेला और कायस्थान निवासी सलीम और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से विधायक व उनके समर्थकों में हड़कंप मचा है। विधायक के इन समर्थकों पर मोहल्ला इमामबाड़ा में पिछले दिनों घरों से झंडे और बैनर घरों से उतरवाने के दौरान तहसीलदार से अभद्रता करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक बसपा विधायक के समर्थकों ने तहसीलदार को धमकी तक दी थी। एसओ के मुताबिक अभद्रता के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिशें जारी है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।