फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother killed for land

जमीन के लिए भाई को मार डाला

Thu, 29 Mar 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 29 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Brother killed for land
ग्राम मीरापुर में युवक की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में जमीन के रंजिश में दो भाइयों ने मिलकर अपने सगे भाई को गोली मारकर और बाद में धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दोनों भाइयों ने शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने रिपोर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 गांव मीरापुर खादर निवासी 35 वर्षीय सूरजभान खेती करता था, जबकि उसका बड़ा भाई नौबहार व छोटा भाई चंद्रभान मजदूरी करते। तीनों भाइयों के नाम पर गंगा पार 44 बीघा जमीन है। जमीन को सूरजभान जोतता था। दोनों भाइयों का सूरजभान से जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। बुधवार को तीनों भाई बाइक से गंगा पार खेत पर गए थे। नाव से गंगा पार करने के बाद खेत के पास दोनों भाइयों ने सूरजभान के सिर में गोली मारी और बाद में उसे धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गए। किसी ने शव पड़ा देखा तो गांव में सूचना दी। सूरजभान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गांव वालों ने बताया कि सूरजभान अविवाहित था। उसने अपने दोनों भाइयों की जमीन पर कब्जा कर रखा था। भाइयों को वह जमीन देने को तैयार नहीं था। दोनों भाई काफी समय से उससे उनके हिस्से की जमीन मांग रहे थे। इस बात पर उनके घर में आए दिन झगड़े होते थे। जमीन न मिलने से चंद्रभान व नौबहार दूसरे के खेतों में मजदूरी करते। गांववालों के अनुसार सूरजभान द्वारा जमीन न दिए जाने से ही उन्होंने उसकी हत्या की है। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मां लीलावती उससे दोनों भाइयों के हिस्से की जमीन देने के लिए कहती तो सूरजभान मां से मारपीट करता। लीलावती ने सूरजभान के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। गांव के ही सोमपाल की ओर से इस मामले में चंद्रभान व नौबहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed