फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bogus sales tax officer nabbed

फर्जी सेल्स टैक्स अफसर को दबोचा

Wed, 23 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर में पुलिस ने होली पर  गांव खासपुरा में नीली लगी बत्ती लगी गाड़ी के साथ  फर्जी  सेल्स टैक्स अधिकारी बनकर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले  तीन लोगों को पकड़ लिया है। तीनों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
 गांव खासपुरा में सोमवार की देर रात मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर गांव खासपुरा के पास  स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक नीली बत्ती लगी बोलेरो से सेल्स टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर  तीन व्यक्ति वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन


कई वाहनों से वसूली कर चुके थे। नीली बत्ती लगी बोलेरो के  पास खडे़ दो व्यक्ति  अवैध  वसूली के लिए वाहनों को रुकवाकर  वाहनों के कागजात चेक कर रहे थे। वाहन चालकों के मालूम करने पर दोनों व्यक्तियों ने उन्हें बोलेरो में बैठे  फर्जी अफसर के पास उन्हें भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी अधिकारी ने चालकों से कागजों में खामियां बताकर ले देकर मामला निपटाने को कहा।  वाहन चालकों को फर्जी अफसर की  बात पर शक हुआ।  चालकों ने पैजनियां पुलिस चौकी को सूचना दे दी।

चौकी प्रभारी रमेश बाबू पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फर्जी सेल्स टैक्स अधिकारी व उसके दोनों साथियों को गाड़ी सहित पकड़कर थाने ले आए।

पकड़े गए फर्जी अधिकारी ने पुलिस को अपना नाम मुरादाबाद के भगतवली  निवासी  अमित कुमार , बिजनौर के गांव तिमरपुर निवासी मनोज कुमार व नूरपुर थाने के गावं पूरनपुर निवासी  लीला सिंह  बताया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों से बोलेरो के  कागजात मांगे तो कोई कागज नहीं मिला। 


एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उनका चालान कर दिया है। इसके अलावा जांच शुरू कर दी गई है।
सीओ सिटी सिटी रामानंद कुशवाहा के मुताबिक अमित की गाड़ी  किराए पर सेल्स टैक्स विभाग में लगी थी। इसका फायदा उठाकर तीनों ने इस काम को शुरू किया। तीनों वाहनों के चालक है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed