{"_id":"573611164f1c1b36079198c1","slug":"body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला कारोबारी का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला कारोबारी का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 13 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में पूर्वी गंगनहर में मिले शव को देखती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद। दो दिन से लापता डोईवाला देहरादून निवासी कारोबारी अरविंद पाल का शव गुलालवाली क्षेत्र में नहर से मिला है। कुछ दूरी पर उसकी कार भी नहर से मिली।
देहरादून के डोईवाला निवासी फूलों के कारोबारी अरविंद पाल नजीबाबाद के साहनपुर नानू में फूलों की खेती करता था। बुधवार को वह नजीबाबाद आया हुआ था। रात लगभग पौने नौ बजे अरविंद की पत्नी से मोबाइल पर बात हुई।
उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। अरविंद के भाई अशोक और परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर रात नजीबाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। शुक्रवार सुबह गुलालवाली-सीतावाली क्षेत्र के ग्रामवासियों ने मंडावली पुलिस को नहर में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर नजीबाबाद एवं मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल से काफी फासले पर कारोबारी अरविंद की कार भी नहर में पड़ी मिली। नगीना से आए सीओ जी. बिल्टोरिया, थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया मृतक अरविंद शराब का आदी था।
घटना वाले दिन नजीबाबाद से घर के लिए रवाना हुआ था। पुलिस प्रथम दृष्टया अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरने और पानी में बहकर शव कुछ फासले पर चले जाने का तर्क दे रही है। उसके पास सोने की चेन, अंगूठी, तीन एटीएम कार्ड और 1300 रुपये की नगदी मिली। उधर मृतक के परिजनों अरविंद की हत्या की जाने की आशंका व्यक्त की।