फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike thief gang was finally picked two crooks

बाइक चोर गैंग के दो बदमाश दबोचे

Sat, 03 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 03 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang was finally picked two crooks
मंडावर। पुलिस ने अंतर जनपदीय बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो तमंचे, कारतूस और चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को बृहस्पतिवार शाम गांव खुड़ाहेड़ी के पास दो बाइक चोरों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास एक-एक तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम थाना नांगल के गांव तिसोतरा निवासी नरेंद्र और थाना कोतवालीशहर के मोहल्ला खत्रियान निवासी मजहर अली बताया। उनके पास से दो स्पलेंडर बाइक बरामद हुईं। एक बाइक उन्होंने बिजनौर के जिला अस्पताल और दूसरी अमरोहा जिले के हसनपुर कस्बे से चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बाइकों को बेचने की फिराक में लगे थे। एसआई सतीश कुमार के मुताबिक दोनों से पूूछताछ की जा रही है।

दुकान में चोरी
नजीबाबाद। गोपाल ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान के स्वामी नरेंद्र सिंह वाधवा ने हाल ही में चांद बैंक्वेट हॉल के सामने अमन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम खोला। बृहस्पतिवार रात चोर सीढ़ियों की दीवार में कुंबल कर छत के रास्ते शोरूम में घुसे और मोबाइल चोरी कर लिए।


शोरूम बंद होने के कारण नरेंद्र सिंह व उनका पुत्र अमन दिल्ली गए थे। नरेंद्र सिंह रात लौट आए, जबकि अमन किसी काम से वहीं रुक गया। शुक्रवार सुबह नरेंद्र सिंह शोरूम पर पहुंचे, तो चोरी देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई। नरेंद्र सिंह ने सवा चार लाख रुपये कीमत के नए मोबाइल और  पांच हजार रुपये की नगदी चोरी होने की पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed