{"_id":"57a0e4964f1c1be84f2b8d26","slug":"bhoot-bhagane-ke-naam-par-thagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत भगाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूत भगाने के नाम पर ठगी
अमर उजाला बिजनौर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
भूत के नाम पर ठगा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर में घर में भूतप्रेत का भय दिखाने को लेकर मामा भांजे ने एक दुकानदार से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। बाद में युवक को ठगी का आभास हुआ। पीड़ित अब ठग मामा भांजे की तलाश कर रहा है।
मोहल्ला नौधा निवासी गजेंद्र प्रजापति की पीर की चुंगी के पास बूट हाउस की दुकान है। कुछ दिन पूर्व उसके पिता कृपाल और भाई महेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके बाद उसके बेटे 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक की अचानक बुखार से मौत हो गई। घर में तीन मौत होने से वह परेशान रहने लगा।
बताया जाता है कि मोहल्ला जोशीयान का उसका परिचित एक युवक दुकान पर पहुंचा। उसने कहा कि घर में भूत प्रेत का साया होने के कारण ही ऐसा हो रहा है। आरोपी युवक दुकानदार को हरिद्वार गंगाघाट पर ले गया। वहां उसे हरिद्वार के ही रहने वाले अपने मामा को भी बुला लिया। आरोप है कि भूत प्रेत को भगाने की क्रियाओं के नाम पर ही मामा भांजे ने डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन इसके बाद भी परिवार की समस्याएं दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
दुकानदार के मुताबिक मामा भांजे भूत का साया दूर करने के लिए और रकम मांगने लगे। पीड़ित ने परेशान होकर यह बात कुछ लोगों को बताई और अहसास हुआ कि उसे अब तक भूत का भय दिखाकर ठगा जा रहा है। अब पीड़ित ठगी करने वाले मामा भांजे को तलाश रहा है। इस मामले में एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच करा कार्रवाई की जाएगी।