{"_id":"be57475d238ff7d7e5ebee173dff5aad","slug":"arrested-for-the-two-rogue-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में किराना कारोबारी दो भाइयों से नगदी लूटने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ने का पुलिस ने दावा किया। बदमाशों के पास से 25 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया।
ग्राम टांडामाईदास निवासी किराना कारोबारी दो भाइयों फरमान व गुलफाम से रायपुर मार्ग पर कनकपुर पुलिया क्षेत्र में तीन बदमाशों ने 55 हजार रुपये की नगदी लूट ली थी। रविवार दिनदहाड़े घटी घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग की। एसआई वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कोटद्वार मार्ग पर ग्राम चंदनपुरा के सामने मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में तीन बदमाशों का पीछा किया। एसआई ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर एक फायर भी किया। घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जबकि उनका एक साथी भाग निकला।
लूट के मामले में पकड़े गए बदमाशों पालोमल कालोनी, जाब्तागंज निवासी शमशाद व साबुद्दीन और उनके फरार साथी मेमन भनेड़ा निवासी महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शमशाद व साबुद्दीन का चालान कर दिया गया। एसआई ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से 25 हजार रुपये की नगदी, एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। फरार बदमाश महेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।