फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anwarul Haq declared absconding , putting up notices

अनवारूल हक फरार घोषित, नोटिस चस्पा

Fri, 02 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में महिला से दुष्कर्म के आरोपी जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक के खिलाफ कोर्ट ने फरार घोषित करते हुए उनका फरारी नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस ने फरारी नोटिस अनवारूल हक के घर पर चिपका दिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आने के बाद महिला ने अनवारूल हक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनवारूल हक इस मामले में वांछित चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जामा मस्जिद सहित अनेक स्थानों पर दबिश दे चुकी है। 
विज्ञापन

फरारी के दौरान भी मौलाना अनवारूल हक व्हाट्सएप पर अपने को बेगुनाह बताकर वीडियो व ऑडियो जारी कर रहे हैं। पुलिस ने अनवारूल हक के खिलाफ पहले कोर्ट से गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट लिए थे। लेकिन इसके बाद भी अनवारूल हक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। अब पुलिस ने धारा 82 के अंतर्गत अनवारूल हक के फरारी नोटिस कोर्ट से जारी कराए हैं। पुलिस ने फरारी नोटिस अनवारूल हक के गांव किशनपुर आंवला में उनके आवास पर चस्पा कर दिए हैं। पुलिस ने उनके साथी खुर्रम के खिलाफ भी फरारी नोटिस उनके किरतपुर थाने के गांव खटाई के आवास पर चस्पा किए हैं। फरारी नोटिस जारी होने के बाद भी अगर दोनों पेश नहीं होते हैं तो पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर इनके घरों की कुर्की कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना को बताया बेकसूर
बिजनौर में चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद में हुई बैठक में मौलाना अनवारूल हक को बेकसूर बताया गया। इस मामले में एसपी उमेश श्रीवास्तव से भी वार्ता की गई।
बैठक में नहटौर से आए कारी नसीम ने कहा कि मौलाना अनवारूल हक को साजिश के तहत फंसाया गया है। कुछ लोग नहीं चाहते कि मौलाना अनवारूल हक जामा मस्जिद में इमामत करें। उन्होंने कहा कि मौलाना अनवारूल हक अपने ही नहीं बल्कि दूसरे जिले के लोगों के भी काम आते थे। उलेमाओं का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और अपनी बात रखी। मस्जिद में हुई बैठक की अध्यक्षता मिर्दगान जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी अब्दुल हन्नान व संचालन पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब एडवोकेट ने किया। बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, सभासद जुल्फकार बेग, अखलाक पप्पू, मुफ्ती इसरार, मुफ्ती तौहिद, मुफ्ती सुहैल, मुफ्ती रफत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed