फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti-Romeo Squad caught two

एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने दो को पकड़ा

Mon, 10 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने नगीना मार्ग से एक युवक-युवती को पकड़ लिया। कोतवाली में युवक-युवती के हंगामा करने के बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को नगीना मार्ग पर साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्रा बस के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान एंटी रोमियो  स्कवॉयड गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी दोनों को जबरन कोतवाली ले आए। दोनों शुरू से ही एक-दूसरे को सहपाठी बताते हुए छोड़ने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन खाकी के रौब में पुलिस ने एक न सुनी। कोतवाली में आते ही युवक-युवती ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोनों का कहना था कि पुलिस बेवजह उनकी बदनामी करने पर उतारू है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। एक कालेज में साथ पढ़ते भी हैं। उन्हें खुलेआम कोतवाली में लाकर बेइज्जत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र और छात्रा ने एसपी से वर्दी का रौब दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रा का कहना है कि पुलिस को एक साथ घूमने वाले युवक-युवतियों को प्रताड़ित करने की कोई छूट नहीं है। एक साथ घूमने वाले भाई-बहन या सहपाठी हो सकते हैं। उधर, कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि दोनों को  उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed