{"_id":"592872624f1c1b640353768a","slug":"allegations-of-attempt-to-misbehave-on-four-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित चार पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित चार पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 26 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में एक महिला ने पति सहित चार लोगों के विरुद्घ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सुआवाला निवासी एक महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी जिला ऊधम सिंह नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले नसीम से हुई थी। कुछ दिन बाद ससुरालिये उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मारपीट से तंग आकर वह ससुराल छोड़ आई। उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना है कि वह शुक्रवार को नगीना कोर्ट से अपने भाई के साथ बाइक पर तारीख से लौट रही थी। भूतपुरी के बनैली नदी पुल से कुछ दूर पर घात लगाए बैठे पति नसीम, उसके रिश्तेदारों मुहम्मद नईम, मुहम्मद इकबाल व गुलफाम ने दोनों को आतंकित कर रोक लिया। महिला ने रिपोर्ट में कहा कि बाइक से उतरते ही आरोपियों ने दोनों से हाथापाई शुरू कर दी। दो लोगों ने भाई को बंधक बना लिया। उसे मुंह बंद कर गन्ने के खेत में ले गए। आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन वह छूटकर भाग निकली। शोर मचाने पर राहगीरों के आने पर चारों फरार हो गए। पीड़िता ने मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।