{"_id":"58236f0a4f1c1bf67eb39aec","slug":"aishwarya-hearing-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्य मामले में सुनवाई 15 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐश्वर्य मामले में सुनवाई 15 को
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पेद्दा कांड में जेल में बंद युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम एडवोकेट को महाराजगंज जेल में शिफ्ट करने की सुनवाई को लेकर बुधवार को जजी में गहमागहमी रही। एक वकील की माता के निधन के कारण वकील न्यायिक कार्य से विरत थे। सुनवाई के लिए फाइल पेश होने पर वकील कोर्ट में एकत्र हो गए। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तिथि 15 नवंबर नीयत की है। ऐश्वर्य चौधरी मौसम को प्रशासनिक आधार पर महाराजगंज जेल शिफ्ट करने की कार्रवाई जारी है। इसकी सुनवाई सीजेएम के प्रभारी एसीजेएम कोर्ट में की जा रही है।
बुधवार को वकीलों ने अधिवक्ता यशवीर सिंह के माता के निधन पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। दोपहर में ऐश्वर्य के मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए फाइल पेश हुई तो सुनवाई का वकीलों ने विरोध किया। जिला बार के अध्यक्ष राजीव चौहान व सचिव अजीत पंवार के नेतृत्व में वकीलों ने सुनवाई का विरोध करते हुए कहा कि वकील न्यायिक कार्य से विरत हैं। इसलिए सुनवाई की अगली तारीख दी जाए। बाद में इस मामले में सुनवाई की तिथि 15 नवंबर नीयत की गई।