फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advocate's home robbery

अधिवक्ता के घर डाका

Mon, 26 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 26 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Advocate's home robbery
गोयली गांव में अधिवक्ता के मकान में डकैती के बाद फैला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर  में बदमाशों ने शनिवार की रात गांव गोयली में अधिवक्ता के परिवार को हथियारों के बल पर आतंकित कर सनसनी फैला दी। बदमाश 50 हजार की नकदी और सोने के आभूषण समेत लाखों के सामान लूट कर फरार हो गए। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन

गांव गोयली निवासी इंतेजार मेहंदी एडवोकेट चांदपुर तहसील में वकालत करते हैं। वह गांव की मस्जिद व इमामबाड़ा के मुतवल्ली भी हैं। शनिवार को गांव में ही चाचा सरदार जैदी के घर में शादी थी। इंतेजार की बहन भी आई हुई थीं। रात करीब 12.30 बजे सभी शादी में शामिल होकर अपने घर आए थे। इंतेजार मेहंदी के मुताबिक वह मकान के बरामदे में परिवार के साथ सो रहे थे। रात में करीब दो बजे छह-सात बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें सोते हुए उठाया। पहले बदमाशों ने तमंचे दिखाते हुए कहा कि उनके पीछे पुलिस लगी है। उन्हें कुछ देर यहीं छिपना है। बाद में बदमाशों ने बंदूक व रुपयों  के बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके पास कोई बंदूक नहीं है। बदमाशों ने तमंचा दिखाते हु्ए उनसे कमरों की चॉबी लेकर कमरे में रखे संदूक, सेफ, दीवान को खंगाल कर घर में रखे अपने व मस्जिद  के करीब 50 हजार की नगदी तथा  16 तोले सोने के आभूषण लूटकर मकान के मेन गेट से फरार हो गए। करीब पौन घंटे बदमाशों ने लूटपाट की। सभी बदमाश युवा उम्र के बताए जा रहे हैं। सीओ बांके लाल आर्य तथा कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड व फ्रिंगर प्रिंट टीम ने भी मौके पर पहुंची तथा जांच की। कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज        हो गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed