फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A family of five people sick

एक परिवार के पांच लोग बीमार

Fri, 08 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
A family of five people sick
कासमपुरगढ़ी के गांव मानियावाला में बीमार लोग अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
कासमपुरगढ़ी में गांव मानियावाला में विषाक्त शीतल पेय पदार्थ पीने से एक परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए। पांचों को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  चिकित्सकों के मुताबिक बीमार मरीजों के सेहत में पहले की अपेक्षा काफी सुधार है। 
विज्ञापन

गांव के निसार अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरा परिवार ईद का त्योहार मना रहा था। देर  शाम को बच्चे शीतल पेय पदार्थ पीने की जिद करने लगे। एक बच्चा दुकान से जाकर  शीतल पेय पदार्थ ले आया। परिवार में विशाल (13), शाहनवाज (25), सोनम परवीन  (15), उवैद अहमद (8) और फिरदौस (40 ) ने कोल्ड ड्रिंक को पिया। बाकी  के सदस्यों ने इसे पीने से मना  कर दिया। पेय पदार्थ पीने के  कुछ देर बाद ही पांचों सदस्य की हालत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन

कुछ को उल्टी आने लगी तो  कोई बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना से परिवार के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पांचों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी की हालत में सुधार है। परिजनों ने संबंधित कोल्ड ड्रिंक कंपनी  के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है। उधर, कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह का  कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में दुकानदार से भी पूछताछ कर आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed