{"_id":"5c8fef6fbdec22143356cb35","slug":"91552936815-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने पर भड़के ग्रामीण
Tue, 19 Mar 2019 12:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुम्हारपुरा में शरारती तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने व मंदिर में तोड़फोड़ करने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
गांव कुम्हारपुरा में गांव के बाहर कुछ दूरी पर हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर की चहारदीवारी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार ग्रामीण स्वयं मंदिर की साफ सफाई व देखभाल करते हैं। मंदिर में कोई पुजारी भी नहीं है। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ ग्रामीण मंदिर के समीप स्थित रास्ते से गुजरते समय हनुमान की मूर्ति खंडित मिली। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने मंदिर में रखा सामान अस्त-व्यस्त पाया। पवित्र जल से भरा घड़ा भी टूटा पाया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
आक्रोशित नरेंद्र, डेविड, बलराम सिंह, ऋषिपाल, ललित कुमार, देवेंद्र सिंह, हरिराज सिंह आदि ग्रामीणों ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंदिर परिसर में हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन