फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वाहन की चपेट में आने से फेरीवाले की मौत, एक घायल

वाहन की चपेट में आने से फेरीवाले की मौत, एक घायल

Fri, 16 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से फेरीवाले की मौत, एक घायल
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

नगीना। किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार फेरीवाले की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
शुक्रवार को मोहल्ला शेख सराय निवासी साजिद बाइक से बिस्कुट की फेरी लगाने के लिए घर से चला था। धामपुर मार्ग स्थित गांव अलीगढ़ के सामने पहुंचने पर वह अचानक किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। साजिद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित भीड़ और परिजनों आरोपी वाहन चालक को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर लोग मान गए।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव नियामतपुर निवासी मोहम्मद असलम गैस का सिलिंडर लेने के लिए बाइक से जा रहा था। अकबराबाद चौराहे के पास पहुंचने पर नगीना की ओर से आ रही कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस ने उपचार के लिए उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed