{"_id":"5af5e3164f1c1bd7408b485a","slug":"91526063894-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चालक को मारपीट कर मैजिक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने चालक को मारपीट कर मैजिक लूटा
Updated Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाला कलां। थाना क्षेत्र के गांव कठपुरा के पास बदमाशों ने मैजिक वाहन व ढाई हजार रुपये लूट लिए। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मैजिक मालिक ने घटना की तहरीर दी है।
गांव औरंगाबाद निवासी छोटे सलमानी किराए पर मैजिक चलाने का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह मैजिक लेकर गांव ताहरपुर से भैंस लादने जा रहा था, जैसे ही वह काठपुरा चौराहे पर पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे छह से अधिक बदमाशों ने उसका मैजिक रोककर ढाई हजार रुपये व मैजिक लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर होने पर खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देखकर बदमाश लूटा गया मैजिक लेकर चांदपुर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद छोटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। पीड़ित मैजिक मालिक ने एक व्यक्ति को पहचाने जाने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना लूट की नहीं बल्कि रंजिश में मारपीट की है। मामले की जांच की जा रही है।