फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में गश्ती दल ने तीन को लोगों के गिरफ्तार किया

कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में गश्ती दल ने तीन को लोगों के गिरफ्तार किया

Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में गश्ती दल ने तीन को लोगों के गिरफ्तार किया
कालागढ़ (बिजनौर)। टाइगर रिजर्व के वनों में विभाग के एंबुश दल ने तीन व्यक्तियों को अवैध सामग्री के साथ गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। डीएफओ एके त्रिपाठी के अनुसार तीनों को दस दिनों की न्यायिक रिमांड पर मांगा गया है।
विज्ञापन

कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में वन विभाग के एंबुश दल इन दिनों गश्त पर हैं। गश्ती दलों ने कन्नौज, हरदोई निवासी तीन व्यक्तिओं को गिरफ्तार किया है। डीएफओ एके त्रिपाठी ने बताया कि इनमें से दो व्यक्ति कन्नौज से चले थे। एक व्यक्ति उनके साथ हरदोई से आ गया। तीनों बिजनौर के बढ़ापुर पहुंचे और जहां से रात में वनों में घुस गए। शुक्रवार सुबह नंदन सिंह अधिकारी और संजय कुमार का एंबुश दल गश्त पर था। गश्ती दलों ने तीनों को एक पत्थर के पीछे छिपे देखा तो उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके पास से लकड़ी काटने का बड़ा आरा, कुल्हाड़ा, खुरपा और थिनर की बोतल मिली। उन्होंने बताया कि वह वन में चंदन प्रजाति के पेड़ काटने के लिए घुसे थे। पकडे़ गए आरोपियों में राशिद, रविदास कन्नौज और मनीष हरदोई का निवासी है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के उप प्रभागीय वनाधिकारी एलआर नाग का कहना है कि वनों में गश्तीदल घात लगाकर गश्त करते हैं। उनका निशाना वन्यजीव और लकड़ी तस्कर ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed