फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिनदहाड़े सपा नेता की पत्नी व मां की गला रेतकर निर्मम हत्या

दिनदहाड़े सपा नेता की पत्नी व मां की गला रेतकर निर्मम हत्या

Wed, 06 Sep 2017 10:56 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े सपा नेता की पत्नी व मां की गला रेतकर निर्मम हत्या
घटना के दौरान सास-बहू घर पर थीं अकेली
विज्ञापन

नजीबाबाद/बिजनौर। आदर्श नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े सपा नेता योगेश यादव की मां व पत्नी की धारदार हथियारों से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सास-बहू की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

आदर्शनगर निवासी बीडीओ करन सिंह की 15 मई को मृत्यु हो गई थी। उनका बेटा सपा युवजन सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश यादव पिता की जगह नौकरी पाने के लिए भागदौड़ कर रहा है। बुधवार को भी योगेश यादव किसी काम से नूरपुर गया था। घर पर उसकी मां अनुराधा(57) व पत्नी प्रिया(25) अकेली थीं। योगेश यादव ने शाम करीब छह बजे घर पर फोन किया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। योगेश ने अपने पड़ोसी एडीओ रमेश सिंह की पत्नी रीता को फोन किया। रीता अपने बेटे आशीष व एक अन्य राजीव के साथ योगेश के घर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला था। वे अंदर गए तो दो कमरों में अनुराधा और प्रिया के रक्तरंजित शव पड़े थे। धारदार हथियार से गला रेतकर दोनों की हत्या की गई है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारदार हथियारों के गहरे घाव हैं। हत्यारों ने घर से कोई भी सामान लूटने की कोशिश नहीं की। सभी सामान सही सलामत मिला है। एसपी अतुल शर्मा व एसपी सिटी रामधारी चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक घटना की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। कातिलों व घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed