{"_id":"59a32bc84f1c1b6f178b4b7b","slug":"91503865800-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अट्ठारह माह तक नाबालिग को धमका कर दुष्कर्म, गर्भपात कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अट्ठारह माह तक नाबालिग को धमका कर दुष्कर्म, गर्भपात कराया
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जोया।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव की नाबालिग लड़की को धमकाते हुए उसका रिश्तेदार अट्ठारह माह तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की जब गर्भवती हो गई तो पांच माह का गर्भपात करा दिया। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित पिता ने कोर्ट से मदद की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली डिडौली के एक गांव निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक उसकी 17 वर्षीय बेटी है। आरोप है कि उसके बेटे का साला अट्ठारह माह से उसकी बेटी को धमकाते हुए बलात्कार कर रहा था। इसी बीच लड़की पांच माह से गर्भवती हो गई। बेटे के साले को जब इस बात का पता चला तो उसने गांव की ही एक महिला से मिल कर बेटी का गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद जब बात खुली तो उसने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर अदालत से मदद की गुहार लगायी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने महबूब निवासी गांव मीरा सराय की मढैय्या थाना अमरोहा देहात और रुखसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं।
महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट में तीन नामजद
जोया। अदालत के आदेश पर महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में कोतवाली डिडौली में तीन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जिसमें जिला मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव रतनपुर कला निवासी पीड़ित पति ने बताया कि वह क्षेत्र के गांव कटाई में बाग की रखवाली करता है। बाग में ही स्थित कोठरी में परिवार के साथ रह रहा है। 26 जून की सुबह करीब साढ़े दस बजे पत्नी और भाभी बाग की कोठरी में अकेली थीं। उसी समय गांव कटाई के तीन युवक घुस आए और पत्नी व भाभी के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। शोर मचने पर धमकाते हुए चले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश पर डिडौली कोतवाली पुलिस ने दानिश, फारूख व मासूक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।