फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुकान के ताले तोड़कर नगदी व लाखों रूपए कीमत का सामान चोरी

दुकान के ताले तोड़कर नगदी व लाखों रूपए कीमत का सामान चोरी

Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुकान के ताले तोड़कर नगदी व लाखों रूपए कीमत का सामान चोरी
दुकान के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

चांदपुर। चोर एक दुकान के ताले तोड़कर नगदी व लाखों रुपये के कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
गांव केलनपुर निवासी मुुंशीराम सिंह की पुत्री नीरज चांदपुर में चौधरी चरण सिंह चौक के पास मोहल्ला सरायरफी डिग्री कालेज की दुकानों में सैनी बुक डिपो के नाम से दुकान की हुई है। मंगलवार को रोज की तरह नीरज शाम को दुकान बंद करके गांव चली गई थी। बुधवार की सुबह जब दुकान पर आई तो दुकान में लगे चार ताले टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से लैपटॉप, दो मिनी फोटो स्टेट मशीन, लेमिनेशन मशीन, इनवटर, बैट्रा, दो कैमरे, कम्प्यूटर सिस्टम व तिजोरी चोरी कर ले गए। चोर तिजोरी से नगदी निकालकर तिजोरी को कुछ दूरी पर छोड़ गए। नगर क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed