{"_id":"5bc23740bdec22698a46f97b","slug":"81539454784-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड की जमीनों पर दुकानों का निर्माण कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वक्फ बोर्ड की जमीनों पर दुकानों का निर्माण कराया
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मौजूदगी में हुआ दुकानों का निर्माण
बिजनौर। पुलिस बल की मौजूदगी में जॉनी के चौराहे के पास स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन पर दुकानों का निर्माण शुरू कराया गया है। जॉनी के चौराहे के पास कब्रिस्तान की ओर वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। इस जमीन के मुतवल्ली हनीफ ने यहां दुकान बनाने के लिए प्रयास किए थे। लेकिन कुछ लोग इस जमीन को अपनी बता रहे थे और निर्माण कार्य का विरोध कर रहे थे। जमीन विवाद का कारण बन गई थी। दोनों पक्ष जमीन पर अपना अपना दावा पेश कर रहे थे। इस मामले में हाईकोर्ट व वक्फ ट्रिब्यूनल ने जमीन पर दुकानें बनवाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे। शनिवार को भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह की निगरानी में दुकानों का निर्माण शुरू कराया गया। भारी पुलिस बल के रहने के कारण किसी ने भी दुकानों के निर्माण का विरोध नहीं किया। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर निर्माण हुआ है।