{"_id":"5ba67f37867a55013270f619","slug":"81537638199-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियोवाला में धार्मिक स्थल को लेकर विवाद, पुलिस ने दोनों समुदायों के 52 लोगों पर ही शांति भंग की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियोवाला में धार्मिक स्थल को लेकर विवाद, पुलिस ने दोनों समुदायों के 52 लोगों पर ही शांति भंग की कार्रवाई
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल को लेकर विवाद गरमाया
धामपुर। स्योहारा थाने के गांव के सिपाहियोवाला में धार्मिक स्थल के रूप में प्रयोग करने पर सांप्रदायिक विवाद हो गया। जिसे लेकर गांव में शांतिभंग की आशंका खड़ी हो गई। हालांकि हिंदू समुदाय के लोगों का कहना है कि दूसरे समुदाय के लोग चोरी छिपे से धार्मिक स्थल का निर्माण कर उसे प्रयास कर रहे हैं। जो पूरी तरह गलत है। जबकि विशेष समुदाय के लोगों ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। गांव के दूसरे समुदाय के कुछ लोग गांव की शांतिभंग करने का प्रयास कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप कर गांव के दोनों समुदायों के 52 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
गांव के लोगों का कहना है कि साल 2013 से इस मामले को लेकर दोनों समुुदायों के लोग आमने सामने हैं। हालांकि इस मामले के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मई 2013 मे दोनों समुदायों के लोगों में आपस में बैठाकर समझौता कर दिया गया था। पर एक पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए। 20 अगस्त 2018 को गांव निवासी ‘हिंदू रक्षा सेना’ के जिला महामंत्री चक्र सुदर्शन, जिला उपाध्यक्ष थम्मन सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि उनके गांव में एक स्थान का धार्मिक स्थल के रुप में प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, दूसरे समुदाय के लोगों ने वहां धार्मिक कार्य शुरू कर दिया है। इस मामले को पूर्व एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए एसओ सयोहारा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस मामले में एक बार फिर से मामले को निपटाने का प्रयास किया। और पुलिस ने दोनों के 52 लोगों के खिलाफ गांव में शांतिभंग करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें से 29 हिंदू और 23 विशेष समुदाय के लोग हैं।
इन लोगों पर हुई कार्रवाई
पुलिस की ओर से हुई कार्यवाई में डॉ. लक्ष्मण, चंद्रपाल सिंह, चक्र सुदर्शन, दिनेश कुमार, दयाराम, नरेश, सीताराम, डिंपल, भूपेंद्र, लीला सिंह, मानवेंद्र, राजपाल, बोश कुमार, राजेश, मनोज, टिकेंद्र, श्योबीर सिंह, दीपू, दीपक, लोकेंद्र, बासू, नितिन, त्रिवेंद्र, दीपाशु, भीम सिंह, रामचंद्र, प्रेम सिंह, बहादुर, करन सिंह और दूसरे समुदाय के अहमद हसन, हाजी सईद, बाबू, शमशाद, मुहम्मद आमिर, असगर, शराफत, आदिल, बजहुल कमर, जामिन, हैदर अली, रहीश, फुरकान, नसीम अहमद, मुहम्मद शादाब, कासिम, अफसर, शमीम, अहमद अली, इदरीश, इरफान शामिल है।