फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कुतों ने मासूम को नोंचकर बुरी तरह किया घायल

कुतों ने मासूम को नोंचकर बुरी तरह किया घायल

Tue, 24 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कुतों ने मासूम को नोंचकर बुरी तरह किया घायल
बढ़ापुर। बढ़ापुर के सादातपुर गढ़ी में अपने दादा के साथ खेत पर घूमने गई चार वर्षीया बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्ची को कुत्तों के झुंड से किसी तरह छुड़ाया। परिजन लहूलुहान बच्ची को उपचार के लिए उत्तराखंड ले गए। बढ़ापुर के गांव सादातपुरगढ़ी निवासी फाजिल की चार वर्षीया पुत्री आलिया अपने दादा मोहम्मद याकूब के साथ खो नदी के पास स्थित खेत पर जाने की जिद करने लगी। खेत पर बच्ची के दादा गेहूं काटने जा रहे थे। बच्चे की जिद पर दादा बच्ची आलिया को अपने साथ खेत पर ले गए। मोहम्मद याकूब खेत पर जाकर गेहूं की कटाई में लग गए। आलिया खेलते-खेलते खो नदी के पास जा पहुंची। वहां कुत्तों का झुंड मौजूद था। आलिया को देखते ही कुत्ते उस पर टूट पड़े। कुत्तों ने आलिया को नोंचकर बुुरी तरह घायल कर दिया। आलिया की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्तों से आलिया को छुड़ाया। कुत्तों ने आलिया को कई जगह काटकर घायल कर रखा था। अगर गांव वालों को उसे छुड़ाने में कुछ देर और हो जाती तो मामला गंभीर हो सकता था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दुकानदारों व स्थानीय लोगों द्वारा खेतों के पास मीट फेंक दिया जाता है। इससे कुत्तों में मांस खाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। मांस न मिलने पर वे बच्चों पर हमला करने से भी नहीं चूकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed