फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वीरेंद्र का हत्यारोपी गिरफ्तार

वीरेंद्र का हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र का हत्यारोपी गिरफ्तार
किरतपुर। बुधवार को पुलिस ने ग्राम गाजीपुर में हुए वीरेंद्र हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में नामजद किए गए पांच अभियुक्तों में से मुख्य अभियुक्त मोहित को हत्या में प्रयुक्त पाठल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

ग्राम गाजीपुर निवासी सलौनी ने तीन मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी । इसमें सलौनी की तहरीर के आधार पर गांव के बीसू पुत्र कैलाश, जसबीर पुत्र कैलाश, मोहित पुत्र बृहमपाल सिंह, शमशेर पुत्र बहादुर व गौरव पुत्र सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें उसने आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की । इसका विरोध करते पर उसके ताऊ वीरेंद्र को धारदार हथियार से घायल कर दिया था। वीरेंद्र की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मोहित को हत्या में प्रयुक्त पाठल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपी शमशेर व गौरव अभी फरार है। बीसू और जसबीर को पुलिस ने पहले जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद भारतेंद्र ने विगत रविवार की शांम थाने आकर मामले की जानकारी ली। लेकिन हल्का दरोगा व इस घटना के विवेचक प्रदीप खोखर द्वारा सांसद के पीए के साथ अभद्रता कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मामला संज्ञान में लेते हुए एसआई प्रदीप खोखर को निलंबित कर दिया था। अब पुलिस ने इस मामले तेजी दिखाते हुए मुख्य अभियुक्त मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed