फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फरार ईनामी बदमाश आदित्य की चल अचल संपति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू, नोटिस चस्पा

फरार ईनामी बदमाश आदित्य की चल अचल संपति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू, नोटिस चस्पा

Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
फरार ईनामी बदमाश आदित्य की चल अचल संपति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू, नोटिस चस्पा
धामपुर। शेरकोट पुलिस ने स्योहारा थाने के गांव राना नंगला निवासी इनामी बदमाश आदित्य की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी है।
विज्ञापन

एसओ शेरकोट शिशुपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर वांछित बदमाश के फरारी होने के कारण उसकी संपत्ति को कुर्क करने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने उसके गांव में जाकर बदमाश के घर पर कुर्क नोटिस को चस्पा कर दिया है। ग्रामीणों को चेताया है कि यदि आरोपी को गांव में किसी के द्वारा संरक्षण देने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। एसओ शेरकोट ने बताया कि आरोपी बदमाश आदित्य पिछले एक माह पहले हुई मुठभेड़ के बाद से फरार है। पुलिस बदमाश को गिरफ्तार करने को दबिश दे रही है। पर आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को उसकी चल अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार पुलिस ने गांव राना नंगला जाकर आरोपी के घर के बाहर कोर्ट का कुर्क वारंट चस्पा कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। एसओ ने बताया कि आरोपी के अन्य कई साथियों की गिरफ्तारी को भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed