{"_id":"59bec4d84f1c1b1e688b5114","slug":"81505674456-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को अगवा कर ले जा रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक को अगवा कर ले जा रहे युवक को दबोचा
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक को अगवा कर ले जा रहे युवक को दबोचा
बिजनौर। गांव मुस्तफाबाद में घर के बाहर खेल रहे एक बालक को अगवा कर लिया गया। लोगों ने बालक को अगवा करने वाले युवक को बालक समेत पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव मुस्तफाबाद निवासी अनवर का छह साल का पुत्र रूशान रविवार को अन्य बच्चों के साथ गांव में घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार युवक ने उसे अगवा कर लिया। बाकी बालकों ने यह बात परिजनों को बताई। परिजनों ने बालक की तलाश की। टिक्कोपुर नहर के पास बाइक सवार युवक को रूशान के साथ दबोच लिया गया। परिजन युवक को लेकर थाने आ गए। गांव वालों के मुताबिक बालक को अगवा करने वाला युवक ज्ञान विहार कॉलोनी का दीपक निकला। गांव वालों ने दीपक को पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाल फतह सिंह के मुताबिक बालक का अपहरण नहीं किया गया था। आपस में कोई गलतफहमी हो गई थी। दोनों पक्षों में समझौते की बात हो रही है।