फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

एसडीएम पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

Wed, 09 Jan 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
चांदपुर। गांव रवाना के राशन डीलर ने एसडीएम पर अभद्रता करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए गांववासियों के साथ तहसील व थाने पर प्रदर्शन किया। एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव रवाना निवासी रूपकमल ने बताया कि वह राशन डीलर है। वह एमएड की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसकी दुकान से गांव कमालपुर की दुकान भी अटैच है। प्रतिमाह खाद्यान्न व तेल का वितरण गांव कमालपुर के प्रधान की बैठक पर करता है। जनवरी 2019 में वितरण होने वाला खाद्यान्न प्रधान की बैठक पर रखा था। राशन डीलर ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने कुछ नेताओं के दबाव में आकर गांव कमालपुर का खाद्यान्न पूर्ति विभाग से चैक कराया जो सही पाया गया। इसके बाद भी तहसीलदार ने निरीक्षण किया। तहसीलदार की गलत आख्या पर एसडीएम ने प्रधान की बैठक पर आठ जनवरी को सुबह हो रहे खाद्यान्न वितरण को रुकवा दिया। जब एसडीएम से मिलने उनके आवास पर पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसने एसडीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस दौरान महताब प्रधान, रूपक कुमार, आनंद कुमार त्यागी, राजपाल सिंह, बबली, अशोक, कुसुम, उषा, फरजाना, रीना आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम आलोक यादव का कहना है कि राशन डीलर के खिलाफ 3/7 की एफआईआर हुई है। उससे बचने के लिए यह सब किया जा रहा है। 80 कुंटल खाद्यान्न अवैध रूप से इधर-उधर रखा हुआ था, जो कि पुराने महीने का था। उसे मंगलवार को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed