फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 15 माह बाद दहेज हत्या आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर शुरू की कार्रवाई

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 15 माह बाद दहेज हत्या आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर शुरू की कार्रवाई

Thu, 15 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 15 माह बाद दहेज हत्या आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर शुरू की कार्रवाई
दहेज हत्या आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

धामपुर। देहरादून निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रमनदीप कौर की शादी धामपुर स्थित पंजाबी कालोनी में गुरप्रीत सिंह के साथ की थी। उसकी पुत्री ने दो बेटियों को जन्म दिया। जब तीसरी बेटी गर्भ में थी तो वह उसका उत्पीड़न करने लगे। उससे मारपीट कर पांच लाख की नकदी और स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। पुत्री के कई बार उन्हें अवगत कराने के बाद आरोपियों का समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि रमनदीप कौर के पति गुरप्रीत सिंह, सुसर गुरवचन सिंह, सास कुलविंदर कौर, देवर करम जीत सिंह, संगीता, पप्पू ने अगस्त 2018 में उसकी हत्या कर दी और उसके शव का भी उनके धामपुर पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना वाले दिन वह धामपुर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराने को गए थे। पर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह कोर्ट की शरण में गए। जहां पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed