{"_id":"5bd217debdec22695657225c","slug":"71540495326-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद-कोतवाला हाईवे से सीमेंट से भरा ट्रक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजीबाबाद-कोतवाला हाईवे से सीमेंट से भरा ट्रक चोरी
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने हाईवे पर खड़ा सीमेंट से भरा ट्रक उड़ाया
नजीबाबाद। हाईवे पर सीमेंट से भरा ट्रक चोरों ने चोरी कर लिया। ट्रक सहित हजारों रुपये का सीमेंट चोरी होने जाने से चालक के होश उड़ गए। चालक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
गांव गुुनियापुर निवासी ट्रक चालक मदन सिंह एक कंपनी का सीमेंट दुकानों पर डिलीवर करता है। बुधवार को साहनपुर की एक सीमेंट एजेंसी से सीमेंट भरकर नूरपुर के लिए निकाला था। कोतवाली-नजीबाबाद हाईवे पर स्थित गांव गुनियापुर में पूर्व प्रधान के पति सलेक चंद की दुकानों के सीमेंट से भरा ट्रक खड़ा करके मदन अपने घर सोने चला गया। बृहस्पतिवार की तड़के हाईवे से ट्रक गायब देखकर मदन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आसपास ट्रक की तलाश की लेकिन ट्रक का कोई सुराग नहीं लगा। चालक के अनुसार ट्रक में सीमेंट के 400 बोरी भरी थी। ट्रक चालक ने नजीबाबाद पुलिस को तहरीर सौंपकर ट्रक चोरी का खुलासा करने की मांग की।