{"_id":"5bbbacee867a552851443418","slug":"71539026158-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक वीडियो वायरल मामले में महिलाओं ने ज्ञापन दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक वीडियो वायरल मामले में महिलाओं ने ज्ञापन दिया
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल मामले में ज्ञापन सौंपा
चांदपुर। आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में महिलाओं ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को महिलाओं ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि कुछ लोगों ने आपत्तिजनक वीडियों वायरल कर विधायक को बदनाम करने व छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। जिसकी जानकारी अधिकारियों को देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर विधायक को एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि विधायक के व्यक्तिगत प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी के साथ क्या होगा। इससे विधायक, सरकार, पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसमें सुमन, रेखा, अंशु, ममता, शबाना, कोकेश, रेनू दीपा, वीरवती, रामेश्वरी, चमनो आदि शामिल रहीं।