फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार नल मिस्त्री की मौत, परिवार में कोहराम

सड़क हादसे में बाइक सवार नल मिस्त्री की मौत, परिवार में कोहराम

Sun, 10 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार नल मिस्त्री की मौत, परिवार में कोहराम
धामपुर। बाइक और स्कूटी की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना का पता लगते ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। स्कूटी सवार घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांच बमनौली निवासी चंद्रपाल सिंह सैनी ने बताया कि उनका 45 वर्षीय भाई प्रमोद कुमार नल ठीक करने का काम करता है। जब वह शनिवार को शाम के समय बाइक से घर वापस आ रहा था तो हाईवे 74 पर गांव सुहागपुर के सामने से तेज गति से आ रही एक स्कूटी सवार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान प्रमोद कुमार सैनी की मौत हो गई। स्कूटी सवार घायल शेरकोट निवासी बताया है। उसके नाम का सही पता नहीं लग सका है। डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल को रेफर किया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed