फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मां बेटी ने खाया जहर

मां बेटी ने खाया जहर

Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मां बेटी ने खाया जहर
बिजनौर/मंडावर। मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी भाभी व भतीजी से मारपीट कर दी। पिटाई से व्यथित मां-बेटी ने जहर खा लिया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति का अपने भाई के परिवार से घरेलू विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों भाइयों के परिवारों में नोकझोंक होती रहती थी। गांववालों के अनुसार शनिवार शाम बड़ा भाई किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान छोटे भाई ने शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने अपनी 14 साल की भतीजी से मोबाइल पर बात न करने को कहा। भतीजी ने उनकी बात नहीं मानी। इस बात पर व्यक्ति का अपनी भाभी से विवाद हो गया। व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी भाभी और 14 वर्षीय भतीजी से मारपीट कर दी। गांव वालों ने दोनों को बचाया। गांववालों के अनुसार पिटाई से व्यथित मां-बेटी ने थोड़ी देर बाद जहर खा लिया। दोनों की हालत खराब होने लगी। आननफानन में उन्हें मंडावर में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। परिवार के लोग बिजनौर में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शनिवार रात ही किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतका का बालावाली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं महिला का अब भी इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, मंडावर थाने के एसएसआई सुभाष धनकड़ के अनुसार ऐसी किसी घटना के बारे में पुलिस को सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed