फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरों ने मकान व दुकान से लाखों का माल उड़ाया

चोरों ने मकान व दुकान से लाखों का माल उड़ाया

Mon, 25 Sep 2017 12:13 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने मकान व दुकान से लाखों का माल उड़ाया
बिजनौर। चोरो ने एक मकान और दुकान से लाखों की नगदी जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिए। दोनों घटनाओं की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बुखारा में बक्शीवाला रोड पर रहने वाले हाजी सईद के मकान में आसिफ किराए पर रहता है। आसिफ बैटरी का कारोबार करता है। आसिफ तीन दिन पूर्व अपनी बीमार पत्नी का उपचार कराने ऋषिकेश ले गया था। चोरों ने शनिवार की रात उसके कमरे के ताले तोड़कर नगदी और जेवर चोरी कर लिए। चोर पड़ोस के मकानों की बाहर से कुंडी लगा गए। रविवार की सुबह पड़ोस का भूरे नमाज के लिए उठा। दरवाजा नहीं खुला तो उसने शोर मचाया। एक दुधिया ने मकान की कुंडी खोली। इसके बाद आसिफ के मकान में चोरी का पता चला। आसिफ को मोबाइल पर सूचना दी गई।

उधर, मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी मोहम्म्द जाकिर की मोहल्ले में ईदगाह मार्ग पर वेल्डिंग की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर एक मशीन, कटर, ग्राइंडर, गरारी और अन्य सामान चोरी कर लिया। जाकिर ने रविवार की सुबह चोरी का पता चला। चोर दुकान से करीब 80 हजार का सामान चोरी करके ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed