फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्राथमिक विद्यालय में पड़ा मिला खून

प्राथमिक विद्यालय में पड़ा मिला खून

Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में पड़ा मिला खून
चंदक। गांव खब्बाजीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह जगह-जगह खून पड़ा मिला। स्कूल पहुंचने पर स्टाफ व बच्चे खून पड़ा देख सहम गए। विद्यालय के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना गांववासियों व पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल के आसपास जांच भी की लेकिन उनको पता नहीं चला की खून कहां से आया है। ग्रामवासियों की मदद से खून का पानी डालकर साफ कराया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक नरेंद्र व अध्यापिका अंशू रानी सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचे। उनके विद्यालय में पहुंचते ही बच्चे भी आने शुरू हो गए, लेकिन स्कूल में खून पड़ा देख स्टाफ के होश उड़ गए। ग्रामवासियों व बालावाली पुलिस चौकी के कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों ने स्कूल के आसपास देखा लेकिन कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों की मदद से स्कूल की साफ-सफाई कराई गई। ग्रामवासियों का कहना है कि यह खून किसी जंगली जानवर का है। वहीं कुछ कह रहे है कि शरारती तत्व ने गांव में भय फैलाने को स्कूल में खून डाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed