फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की दस बाइक समेत चार गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की दस बाइक समेत चार गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की दस बाइक समेत चार गिरफ्तार
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, दस बाइक बरामद
विज्ञापन

शहर, आस पास के जिले व एनसीआर क्षेत्र से चोरी करते थे बाइक
चोरी की गई बाइक के पार्ट्स को पुराने वाहनों में लगाकर बेचते थे शातिर
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार सदस्यों को दबोच कर चोरी की दस बाइक बरामद की है। शातिर एनसीआर क्षेत्र से बाइक चुराते थे और उनके पार्ट्स पुरानी मोटरसाइकिलों में लगाते थे। पकड़े गए सभी आरोपी जनपद अमरोहा के वाशिंदे है। शुक्रवार को पुलिस सभागार में एएसपी बृजेेश सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दस अगस्त को पुलिस टीपी नगर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दरम्यान सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन की दिशा से चोरी की बाइक पर सवार दो युवक आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से चाकू और चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ पर शातिरों की निशान देही पर अतरासी रोड फ्लाईओवर के नीचे बेचने के लिए छिपाकर रखी 9 अन्य बाइकें भी बरामद की। वहीं गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोर गिरोह का मुखिया रिहान अंसारी है। जो अमरोहा और आसपास के जिलों समेत एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करता है। साथियों के सहयोग से चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचता है। वहीं चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन बदलकर पुरानी मोटरसाइकिलों में रखकर बेचते हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए गैंग के सदस्य
अमरोहा। शहर के मोहल्ला सट्ठी निवासी रिहान अंसारी, मोहल्ला वासुदेव निवासी मनोज सैनी, नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी योगेश सैनी, गांव बरखेड़ा निवासी मोहित सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा करने वाली पुलिस टीम
अमरोहा। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह, एसएसआई राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार, स्वाट टीम प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा, सिपाही पुरुषोत्तम, विवेक कुमार, इंद्रसैन दीक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed