{"_id":"5953ffdd4f1c1b015f8b476e","slug":"71498677213-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्शनगर में वैश्यावृति का मामला पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदर्शनगर में वैश्यावृति का मामला पकड़ा
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
युवक-युवतियों को थाने से छोड़ने पर हंगामा
नजीबाबाद (बिजनौर)।
आदर्शनगर स्थित एक मकान में संदिग्ध हालात में पकड़े गए तीन लड़कों और तीन लड़कियों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने उन्हें बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस के संरक्षण में वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए तहसील पहुंचकर हंगामा किया।
ग्राम पंचायत तातारपुर लालू में आदर्शनगर की 6बी गली में मंगलवार रात 11 बजे उस समय जमकर हंगामा हुआ, जब क्षेत्रवासियों ने गली में स्थित एक मकान में संदिग्ध हालात में मिले तीन लड़कों और तीन लड़कियों को पकड़ा। इनकी वीडियो क्लिप बनाने के साथ ही लोगों ने आदर्शनगर पुलिस चौकी पर मामले की सूचना दी। पुलिस वेश्यावृत्ति के आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। सुबह कार्रवाई की बाबत पूछने पर पता चला कि पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया है।
इसकी जानकारी से क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क गया। विरेंद्र प्रजापति, लक्ष्मी देवी के नेतृत्व में कई महिलाएं तहसील पहुंचीं और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें पुलिस पर वेश्यावृत्ति में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया गया है। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में नीलम, बीना, छोटन, शारदा, सुमन, प्रिया, रमन, विमला, किरन, मुन्नी, शोभा, ब्रजबाला, सरला, दीपमाला, दिनेश, घनानंद आदि शामिल रहे।