फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   7 lakh looted from businessman in bijnor

कारोबारी से सात लाख की लूट

Sat, 06 May 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
7 lakh looted from businessman in bijnor
पुलिस को लूट की जानकारी देता कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद  में बदमाशों ने मुर्गा कारोबारी और उसके एक संबंधी की आंखों में मिर्च झोंककर करीब सात लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। अजमल खां रोड पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने विरोध करने पर मुर्गा कारोबारी पर फायर झोंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


नजीबाबाद के अजमल खां रोड पर घनी आबादी के बीच सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लाखों रुपये की सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया। मुगलूशाह निवासी मुर्गा कारोबारी शमीम उर्फ शम्मू अपने संबंधी नईम अहमद के साथ डबल फाटक स्थित मुर्गा प्रतिष्ठान जा रहे थे। शम्मू के हाथ में करीब सात लाख रुपये से भरा थैला था। उन्हें नकदी का भुगतान मुर्गा कारोबार से जुड़े कारोबारियों को करना था। शम्मू जैसे ही अजमल खां रोड कब्रिस्तान के मुख्य द्वार से गुजर रहे थे, तभी दो बदमाशों ने उनके हाथ से सरे राह लाखों की नकदी का थैला आंखों में मिर्च झोंकते हुए लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


संयोग से शम्मू की आंखों में मिर्च कम जा पाई। संबंधी की आंखें मिर्च से बंद हो गईं। शम्मू ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से मुकाबला किया तो बदमाशों ने हवाई फायर झोंक दिया। बदमाश थैला छीनकर डबल फाटक के निकट इलाहाबाद बैंक की गली से होते हुए डबल फाटक की ओर भागे। शम्मू ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया। बदमाश पेट्रोल पंप के निकट अपने तीसरे बाइक सवार हेलमेट पहने साथी के साथ स्टेशन की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार, एसएसआई अमन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी की। पुलिस ने गुरुद्वारा क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों से सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों के फुटेज अपने कब्जे में लिए। सीओ रामानंद कुशवाहा ने भी घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। मुर्गा कारोबारी शमीम उर्फ शम्मू की ओर से करीब सात लाख रुपये की नगदी लूटे जाने की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है। करीब छह माह पहले शमीम के घर से उनके परिवार के विवाह समारोह में जाने के दौरान बदमाशों ने लाखों की नगदी और आभूषण साफ कर दिए थे। उस घटना का भी आज तक खुलासा न होने से परिवार और क्षेत्रवासियों में रोष है।

कारोबारी के साथ थाने पहुंचे सपाई
नजीबाबाद। सपा के विधानसभा के क्षेत्रीय ब्लॉक अध्यक्ष रफीक अंसारी, हाजी दिलशाद, लड्डन खां, शद्दन आदि ने लूट के शिकार कारोबारी शमीम उर्फ शम्मू के साथ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से लूट की वारदात का तत्काल खुलासा करने की मांग की। उन्होंने बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की भी मांग की।


सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, हाथ लगी फुटेज
नजीबाबाद। अजमल खां रोड पर लूट की वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगालने पहुंची पुलिस उस समय सकते में आ गई, जब क्षेत्र के अधिकांश कैमरे ठप मिले। दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश इलाहाबाद बैंक की गली में घुसे। दुर्भाग्य से इलाहाबाद बैंक का कैमरा खराब था, जिससे बदमाशों के सामने के चेहरे कैद नहीं हो सके। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप के निकट व आईसीआईसीआई बैंक पर भी कैमरे ठप थे। पुलिस ने गुरुद्वारा चौराहे के निकट सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की फुटेज अपने कब्जे में कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed