फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज की खातिर महिला को जलाकर मारने की कोशिश

दहेज की खातिर महिला को जलाकर मारने की कोशिश

Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर महिला को जलाकर मारने की कोशिश
दहेज की खातिर महिला को जलाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन

पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पति गिरफ्तार
हल्दौर। गांव इनामपुरा में एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने दहेज की खातिर जलाकर मारने की कोशिश की। पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति को दबोचकर उसका चालान कर दिया है। महिला का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

धामपुर निवासी जाकिर ने अपनी पुत्री साकरा का निकाह करीब चार माह पूर्व गांव इनामपुरा निवासी मुस्तकीम के साथ किया था। ग्रामीणों के अनुसार चार दिन पूर्व विवाहिता अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग में बुरी तरह झुलस गई। उसे उपचार के लिए उसके परिजनों ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता के मामा शमशाद हुसैन ने अपनी भांजी के पति मुस्तकीम सास मुनीजा व ननद गुलशान के खिलाफ दहेज में बाइक न मिलने पर उसे आग में जलाकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुस्तकीम को दबोचकर उसका चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed