{"_id":"5b8c324542c792463b3b6f07","slug":"61535914565-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति केे आत्महत्या केे उकसाने का एक आरोपी गिरफ्तार
नगीना। एक सप्ताह पूर्व नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मठेरी में नवदंपति के फांसी लगाकर की गई आत्महत्या में नामजद आरोपी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। दूसरे नामजद की तलाश की जा रही है।
एक सप्ताह पूर्व गांव खुशहालपुर मठेरी निवासी रामस्वरूप के पुत्र सचिन उर्फ सोनू व उसकी पत्नी सोनम ने गांव के ही एक युवक व एक रिश्तेदार द्वारा बराबर उत्पीड़न करने व समाज में उन्हें बदनाम करने पर अपनी बेइज्जती सहन न करने पर नवदंपति ने 28 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नवदंपति द्वारा आत्महत्या को लेकर परिजन बेहद सदमे में थे। आत्महत्या का कारण समझ में नहीं आ रहा था। आत्महत्या के तीन दिन बाद जब कमरे की सफाई करते समय एक मोबाइल फोन व एक चिप मिली तो आत्महत्या का रहस्य खुल गया। दंपति ने आत्महत्या करने से पहले करीब 15 वीडियो बनाई थी। इसमें नवदंपति यह कह रहे हैं कि गांव के ही मोनू पुत्र करन व कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उग्रावाला निवासी कालू ने उन्हें समाज व रिश्तेदारियों में बुरी तरह बदनाम कर रहा है। इसकी वजह से वह समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हैं। आत्महत्या कर रहे हैं। वीडियो मिलने के बाद नगीना देहात पुलिस हरकत में आ गई। सचिन के पिता की तहरीर पर मोनू व कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नामजद मोनू को रविवार की दोपहर 12 बजे बुंदकी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। मोनू उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं बाहर जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे नामजद आरोपी कालू की तलाश की जा रही है। इसके लिए बराबर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।