{"_id":"5b1d72504f1c1bb06e8b752d","slug":"61528656464-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने पर एक दरोगा व सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने पर एक दरोगा व सिपाही निलंबित
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। एसपी उमेश कुमार सिंह ने रिश्वत लेने व अभद्रता के आरोप में दरोगा विजय सिंह व एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।
आबकारी चौकी में तैनात दरोगा विजय सिंह पर मोहल्ला मिर्दगान निवासी वारंटी आसिफ को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया था। विजय सिंह पर वारंटी के परिजनों ने उसे छोड़ने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि दरोगा ने रिश्वत लेने के बाद भी आसिफ का चालान कर दिया। इस मामले में रुपये वापस मांगने को लेकर दरोगा ने चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी से अभद्रता व गाली-गलौज की गई थी। इस मामले की शिकायत पर एसपी सिटी ने मामले की जांच कराई। शहर कोतवाली बिजेंद्र सिंह राणा की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने विजय सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा थाना नहटौर में तैनात सिपाही सूबेराम के खिलाफ थाने में लूट के आरोपी हिरेंद्र को पूछताछ के लिए थाने लाने तथा छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने की शिकायत की गई थी। इस मामले की जांच सीओ धामपुर द्वारा की गई। जांच में आरोप सही निकले। एसपी ने सिपाही सूबेराम को भी निलंबित कर दिया है।