फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने बैंक मित्र से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा

पुलिस ने बैंक मित्र से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा

Fri, 12 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक मित्र से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा
बैंक मित्र से लूटपाट करने वाले दो बदमाश धरे
विज्ञापन

हल्दौर।
पुलिस ने गांव कुम्हारपुरा के जंगल में जन सूचना केंद्र के संचालक और बैंक मित्र से साढ़े तीन लाख रुपये की लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश फरार है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से 20 हजार रुपये की नकदी, एक तमंचा, कारतूस और बुलेट बाइक बरामद की है।

गांव शाहनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार छह दिन पूर्व अपने सात वर्षीय पुत्र भार्गव के साथ बाइक से हल्दौर में संचालित अपने जन सूचना केंद्र को बंद कर शाम अपने घर लौट रहे थे। गांव कुम्हारपुरा के जंगल में बुलेट बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर धर्मेंद्र से साढ़े तीन लाख रुपये और अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुखबिर की सूचना पर बिलाई नहर की पटरी वाले रास्ते पर दो बदमाशों को पीछा करके बुलेट बाइक समेत दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम गुलफाम निवासी ग्राम बसेड़ा खुर्द थाना धामपुर, अजीम निवासी पित्तापुरा नई बस्ती कस्बा स्योहारा बताया। बदमाशों से 20 हजार रुपये की नकदी, लूट में प्रयुक्त बुलेट बाइक, एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने धर्मेंद्र के साथ लूट करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक लूट में शामिल तीसरा बदमाश इरशाद निवासी बसेड़ा खुर्द थाना धामपुर फरार है। उधर, पुलिस ने बुधवार की शाम कस्बा झालू के रसूलपुर तिराहे से जिला बदर के वांछित आरोपी झालू के मोहल्ला मोलवियान निवासी नौशाद दबोच लिया। नौशाद काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed