फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   6 hearing on complaint filed

दाखिल परिवाद पर सुनवाई 6 को

Fri, 03 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विशाल हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ दाखिल परिवाद में बृहस्पतिवार को बयान नहीं हो  सके। सीजेएम अर्पणा पांडेय ने  वादी संजय सिंह के बयान दर्ज करने के लिए छह मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

नया गांव निवासी संजय सिंह ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल परिवाद में कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उसके पुत्र विशाल की पेद्दा गांव के पूर्व प्रधान इकबाल से नौ फरवरी को कहासुनी हो गई थी। कहासुनी में विशाल ने इकबाल को थप्पड़ मार दिया था। इकबाल इस बात से उनसे रंजिश रखने लगा। दस फरवरी की शाम साढ़े सात बजे उसका पुत्र विशाल बाइक से सरकारी ट्यूबवैल का पानी बंद करने गया था। 
विज्ञापन

इस दौरान गांव पेद्दा निवासी इकबाल, फुरकान, नफीस, इस्तखार, अकबर, हनीफ, शमीम व अनीस हथियारों से लैस होकर पहुंचे और उन्होंने घेरकर उसे गोली मार दी। चाकू व लाठी-डंडे से हमला कर आरोपियों ने विशाल को मौत के घाट उतार दिया। विशाल को बचाने का उसने प्रयास किया तो उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। नामजद आरोपी पीड़ित पक्ष को परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है।  परिवाद में सीजेएम से आरोपियों को तलब कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed