फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक सवार बदमाशों ने एजेंट से लूटे तीन लाख

बाइक सवार बदमाशों ने एजेंट से लूटे तीन लाख

Tue, 25 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने एजेंट से लूटे तीन लाख
उझारी (अमरोहा)। सैदनगली थानाक्षेत्र के उझारी-ढबारसी मार्ग पर बिजलीघर के पास बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार दोपहर दिन दहाड़े कलेक्शन एजेंट से तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। एजेंट संभल से ढबारसी पैसे उगाने करने जा रहा था। जांच में जुटी पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

संभल के नखासा थानाक्षेत्र के मोहल्ला बुध बाजार निवासी मो. जैद महेंद्रा कोटेक कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। वह सोमवार को कलेक्शन करने निकला था। संभल में कुछ जगहों से पैसे लेने के बाद बाइक से वह ढबारसी के लिए चला। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब वह उझारी पहुंचा। जहां से ढबारसी के लिए रवाना हुआ। अभी वह उझारी-ढबारसी मार्ग पर स्थित बिजलीघर के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। चारों बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे। अभी वह कुछ समझता इससे पहले बदमाशों ने उसकी बाइक गिरा दी और उसकी पीठ पर टंगा 2 लाख 95 हजार 500 रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। जैद ने 100 डायल पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर सैदनगली और आदमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी सैदनगली किरन पाल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed