{"_id":"5b0463be4f1c1be3408b71f0","slug":"51527014334-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नीयत से दबोचने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुरी नीयत से दबोचने का प्रयास
Updated Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुत्रवधू ने ससुर पर लगाया आरोप
हल्दौर। एक विवाहिता ने अपने ससुर पर बुरी नीयत से दबोचने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। नगर की एक विवाहिता सोमवार शाम घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसके ससुर ने उसे अकेला पाकर बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करते हुए विवाहिता ने आरोपी ससुर की चमचे से पिटाई की और शोर मचाकर मोहल्ले वासियों को इकट्ठा कर लिया। विवाहिता ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर पुलिस से की। आरोपी ससुर ने थाने पहुंचकर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस से कहा कि घरेलू समस्याओं को लेकर विवाद हो गया था। उसकी पुत्रवधू ने बेवजह उसके साथ मारपीट की है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।