फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला सिपाही पर फब्तियां कसने पर युवक को पकड़ा

महिला सिपाही पर फब्तियां कसने पर युवक को पकड़ा

Fri, 20 Apr 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही पर फब्तियां कसने पर युवक को पकड़ा
अमरोहा। जोया पुलिस चौकी के पास गजरौला जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी महिला सिपाही पर युवक को फब्तियां कसना महंगा पड़ा। महिला सिपाही की शिकायत पर चौकी पुलिस ने युवक को पकड़कर जमकर धुना और चौकी ले आई। जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन

गुरुवार को जोया हाईवे पर एक महिला सिपाही सिविल ड्रेस में खड़ी थी। उसे गजरौला जाना था। इस बीच वहां पहुंचे दो युवक उस पर कमेंट करने लगे। महिला सिपाही के कुछ नहीं कहने पर युवकों का फब्तियां कसना जारी रहा। बाद में महिला सिपाही ने जोया चौकी पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई और चौकी ले आई। इस दौरान उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने अभियान चला रखा है। पुलिस सिविल ड्रेेस में मनचलों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed